तेघरा: शिबुटोल गांव में छठ पर्व पर स्थापित सूर्य देव की प्रतिमा का विसर्जन
बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पर्व होता है। इसके अवसर पर शिबुटोल गांव में भगवान सूर्य के प्रतिमा को स्थापित किया गया था। जिस प्रतिमा का विसर्जन रविवार को शाम के पांच बजे की गई।जहां इस विसर्जन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने नम आंखों से भगवान सूर्य के प्रतिमा को विसर्जित किया।