बांसगांव: मछली मंडी में ट्रैक्टर से दुकानें रौंदी, बांसगांव में हंगामे से बाजार में मची अफरा-तफरी, युवक घायल
बांसगांव थाना क्षेत्र के माल्हनपार स्थित मछली मंडी में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने मुफ्त में मछली न मिलने पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि उसने ट्रैक्टर से मंडी में लगी दुकानों और सामान को रौंद दिया तथा एक युवक के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।