बक्सर: बक्सर का नाम 'सिद्धाश्रम' करने की मुहिम तेज, संत समाज का पूर्ण समर्थन, वर्षा पांडे को नेतृत्व की जिम्मेदारी
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 बक्सर का नाम बदलकर सिद्धाश्रम किए जाने की मांग अब जनांदोलन का रूप लेने लगी है। इसको लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वर्षा पांडेय को संत समाज ने गैर-राजनीतिक अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। संतो के सानिध्य में वर्षा पांडे ने अभियान को काफी तेजी से गति दिया है। इस क्रम में अभियान के समर्थन में नगर के बसांव मठ परिसर में संत संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।