पटना ग्रामीण: पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना को बताया दुखद
अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद गुरुवार की शाम 5 बजे पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। विमान में 242 लोग सवार थे। घटना जांच का विषय है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर नया एयरक्राफ्ट है,उसकी तकनीक अच्छी है। किस कारण से ऐसा हुआ ये टीम जांच के बाद ही बताएगी।