पटना ग्रामीण: नियोजन भवन के गेट पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 'नौकरी दो या सत्ता छोड़ो' के लगे नारे
बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नियोजन भवन के गेट पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौकरी दो या सत्ता छोड़ो के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश में जिन राज्यों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है उसमें बिहार भी शामिल है।