पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
गुरुवार की सुबह 11 बजे एक अणे मार्ग स्थित संवाद,पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत,पंचायत समिति एवं जिला परिषद् प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायती राज प्रतिनिधियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 6 महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। मौके पर जिला परिषद् समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।