पटना ग्रामीण: अटल पथ पर तीन पुलिसकर्मियों को रौंदने के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पटना SSP ने दी जानकारी
वाहन चेकिंग के दौरान अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।