पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक का हुआ आयोजन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर गुरुवार को इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लवारु समेत दूसरी पार्टी के नेता भी मौजूद रहे। गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म हुई।घंटों चली बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी राय दी।