धौलपुर: सागर पाड़ा चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित सागर पाड़ा चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सुमित मेहरड़ा मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस की मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।