धौलपुर: शुक्रवार को होंगे धौलपुर बार एसोसिएशन के चुनाव
अभिभाषक संघ धौलपुर का वार्षिक चुनाव शुक्रवार 13 दिसम्बर को होगा, जहां पांच पदों पर 12 उम्मीदवारों के बीच ये मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर और सहायक चुनाव अधिकारी ब्रजराज सिंह के अनुसार आवेदन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार अग्रवाल, हरिशंकर मुदगल और प्रशांत हुडंवाल के मध्य मुकाबला होगा।