धौलपुर: राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम: रन फॉर विकसित राजस्थान के साथ विकास प्रदर्शनी और रोजगार उत्सव
राज्य सरकार का एक वर्ष पूरे होने पर 12 से 17 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिस कड़ी में पहले दिन गुरुवार को रन फॉर विकसित राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद सूचना केंद्र में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका शुभारंभ जिला कलेक्टर ने फीता काटकर किया। सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर रोजगार उत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।