हज़ारीबाग: ऑपरेशन मुस्कान: हजारीबाग पुलिस ने लौटाए चोरी हुए मोबाइल, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
आम नागरिकों के खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर हजारीबाग पुलिस ने एक बार फिर भरोसे को मजबूत किया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में गठित विशेष तकनीकी टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 135 मोबाइल बरामद किए।