हज़ारीबाग: पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि, सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए मुफ्त टैली कोर्स की घोषणा
पुलवामा हमले की बरसी पर हजारीबाग के बिरहोर टोला में Arth Ek Paryas एवं Around Care Foundation द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया गया।इस अवसर पर सैनिकों के बच्चों के लिए तीन माह का निःशुल्क “टैली डेवलपमेंट प्रोग्राम” शुरू करने की घोषणा की गई। पहले चरण में 10 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,।