हज़ारीबाग: हाथियों का कहर: 6 लोगों की मौत, वन विभाग ने जारी की कड़ी चेतावनी
हाथियों का आतंक: 6 लोगों की मौत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी! हजारीबाग:हजारीबाग क्षेत्र में पांच हाथियों का दल लगातार भटक रहा है, जिसमें एक हाथी आक्रामक बताया जा रहा है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के पास न जाने की सख्त हिदायत दी है। झुंड को पहले बोकारो में ट्रैक किया गया था और अब हजारीबाग पहुंच गया है।