हजारीबाग जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाह पंचायत स्थित लालकिमाटी जंगल में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट कर दी। ड्रोन की मदद से दुर्गम इलाकों को चिन्हित किया गया। मौके से 14 डिलीवरी पाइप बरामद कर नष्ट किए गए। अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।