पटियाली: कादरगंज गंगा में डूबे युवक का शव पांचवे दिन उसहैत क्षेत्र से बरामद, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज जनपद के कादरगंज गंगा में डूबे 18 वर्षीय सत्यम का शव पांच दिन बाद बदायूं के उसहैत क्षेत्र में बरामद हुआ। 30 मार्च को दोस्तों संग नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया था। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को गंगा में शव उतराता मिला, जिसकी पहचान सत्यम के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।