जमुई: सदर अस्पताल के लिफ्ट में 45 मिनट तक फंसा रहा व्यक्ति, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़, व्यवस्था पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | Apr 25, 2026 सदर अस्पताल में लगा लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से दो मंजिला पर पहुंचकर अचानक बंद हो गया। जिस वजह से एक व्यक्ति लिफ्ट में ही फंस गया। यह खबर फौरन पूरे सदर अस्पताल में फैल गई। करीब 45 मिनट के बाद पहुंचे टेक्नीशियन द्वारा लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसका वीडियो शनिवार की रात 8:00 बजे सामने आई है।