पंडारक: लेमुआबाद हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पटना रेफर
Pandarak, Patna | May 25, 2026 पंडारक के लेमुआबाद हॉल्ट के समीप सोमवार की शाम करीब 7 बजे चलती ट्रेन से गिरकर करीब 25 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।