बिहपुर: बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार
नारायणपुर। आशाटोल गांव में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर भवानीपुर थाना पुलिस पहुंची और युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। मामले में पुलिस ने ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।