सहजनवा: हेल्थ इंश्योरेंस फर्जीवाड़े में गैंगस्टर एक्ट के वांछित भिटहा निवासी आरोपी समेत 2 गिरफ्तार
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित बांसगांव थाना क्षेत्र के भिटहा निवासी राकेश कुमार ओझा और शाहपुर के सरस्वतीपुरम निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ हनी शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों संगठित गिरोह बनाकर अस्पताल संचालित करते थे।