कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का आज टिपरा में हुआ भव्य स्वागत, एडीसी पंचकूला, एसडीएम कालका रही मौजूद
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद आज कालका के गांव टिपरा के राजकीय मिडल स्कूल में पंहुची। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम कालका निशा यादव व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा भी उपस्थित थे।