कालका: सीआईडी विभाग चंडीगढ़ में तैनात कर्मचारी ने HMT कॉलोनी निवासी से की ₹7.50 लाख की धोखाधड़ी
पिंजौर पुलिस थाने में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता बलकार सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ सीआईडी विभाग में कार्यरत रवि गिल ने उसके बच्चों को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7.50 लाख की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।