बरेली: नगर गौरव दिवस पर शहीदों को नमन, विलीनीकरण की चिंगारी उठी
रायसेन जिले के बरेली नगर में 6 जनवरी को नगर गौरव दिवस मनाया गया। 6 जनवरी 1949 को भोपाल रियासत के भारत में विलय को लेकर बरेली से विलीनीकरण आंदोलन शुरू हुआ था। आंदोलन में रामप्रसाद अहिरवार और जुगराज सोनी शहीद हुए। उनके बलिदान की स्मृति में नगर परिषद ने प्रतिवर्ष नगर गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया।