गुन्नौर: गांव उधरनपुर अजमतनगर में युवक को कार में डालकर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, मारपीट कर जबरन कार में बैठाने का आरोप
धनारी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरन कार में डालकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में गांव निवासी एक महिला ने धनारी थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग गांव उधरनपुर अजमतनगर पहुंचे गए।