गरोठ: कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन का गरोठ में स्वागत, रतलाम कनेक्टिविटी पर उठे सवाल
गरोठ। कोटा-उज्जैन मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने पर गरोठ रेलवे स्टेशन पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। इस दौरान लोको पायलट का साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।