जमुई: ग्रामीण डॉ. द्वारा सुई देने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ी, गिद्धौऱ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं रहने पर हुई मौत
Jamui, Jamui | May 1, 2026 मौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक द्वारा बुखार से पीड़ित रमेश कुमार शर्मा के 11 वर्षीय पुत्र गगन कुमार को सुई लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में ड्यूटी से डॉक्टर के गायब रहने पर गगन कुमार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में परिजन व ग्रामीणों ने डॉक्टर व स्वास्थ्य प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया