किशनगंज: परिवार नियोजन में किशनगंज ने रचा इतिहास, बिहार में मिला दूसरा स्थान
परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गुरुवार को 3 बजे सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने सदर अस्पताल परिसर में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि किशनगंज अब बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह हमारी आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलिटेटर्स और स्वास्थ्य टीम के समर्पण का परिणाम है।