सिटी कोतवाली थाना के गिरजापुर निवासी आशीष कोल धौरहरा से गिरजापुर जा रहा था । धौरहरा के पास बीच सड़क दबंग विपिन यादव ने लिफ्ट मांगी जब आशीष ने बाइक में लिफ्ट नहीं दी तो दबंग विपिन ने आशीष के गर्दन में शराब की बोतल से वार कर दिया । मंगलवार की शाम 4 बजे थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घायल आशीष का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और हमलावर की तलाश में जुट गई है ।