कैराना: भूरा गांव से एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 288 ग्राम अवैध चरस हुआ बरामद
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 शनिवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक आनंद कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव भूरा निवासी महताब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 288 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।