कैराना: कांधला रोड पर स्थित मदरसे के निकट बाग से पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 शनिवार को पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान कांधला रोड पर स्थित मदरसे के निकट बाग से एक संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक के कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शारिक कुरैशी निवासी दरबारखुर्द बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।