कैराना: वर्ष 1999 के चोरी के मामले में कैराना स्थित कोर्ट ने एक दोषी को सुनाई सजा
Kairana, Shamli | Aug 30, 2024 वर्ष 1999 में झिंझाना थाने पर जनार्धन उर्फ घोघा निवासी खेड़की थाना गढ़ीपुख्ता के विरूद्ध चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शुक्रवार को कैराना स्थित कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास तथा 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।