कैराना: जालसाजी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे खाप थांबेदार और भाकियू कार्यकर्ता
Kairana, Shamli | Aug 30, 2024 नगर के मोहल्ला शेखबद्धा निवासी मजाहिर हसन के साथ गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह व भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को कोतवाली में पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान मजाहिर हसन की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। पत्र में आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार करा रखे हैं।