कैराना: मोहल्ला बिसातियान में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की हुई मौत, मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
Kairana, Shamli | Aug 30, 2024 नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी सहेंद्र की मोहल्ले में ही खुरगान रोड के निकट दुधारू गाय बंधी हुई थी। शुक्रवार को पास में ही खड़े विद्युत पोल में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया। दर्जनों लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।