कैराना: मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी मजदूर को ईंट मारकर किया गया घायल, पीड़ित की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी अफसाना ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका पति इरफान ठेकेदार के साथ हरियाणा के पानीपत जिले के गांव मालपुर में चिनाई कार्य पर गया हुआ था। आरोप है कि ठेकेदार के भाई ने छत से उसके पति के सिर में ईंट मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में लाकर घर फेंक कर चले गए।