धनौरा: गजरौला में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, 40 लोगों पर हमला, अस्पताल में घायलों की भीड़, पांच की हालत गंभीर
गजरौला। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कुत्तों और बंदरों के हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में उपचार कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। बताया गया कि अलग-अलग मोहल्लों और आसपास।