कानपुर: गुमटी चौराहे पर युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस कर्मियों से की अभद्रता ,वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमटी चौराहे पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । वीडियो में युवती वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से अभद्रता करती हुई दिख रही है वही पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार उसको समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके परलोगों की काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई है बताया जा रहा है कि युवती नशे में धुत थी।