उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में वर्दीधारी पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
वीडियो वायरल होते ही निलंबन की हुई कार्यवाही
शराब के नशे में गैर-जिम्मेदाराना आचरण का आरोप, सीओ सिटी को सौंपी गई पूरे मामले की प्रारंभिक जांच
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्रवाई,और विभागीय जांच शुरू
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में वर्दीधारी पुलिसकर्मी का कथित तौर पर शराब के नशे में होने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Kanpur, Kanpur Nagar | Oct 22, 2026