देवसर में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो पिकअप की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत, परिवार में पसरा मातम
महुली खाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ भीषण हादसा, टक्कर मारने के बाद अज्ञात पिकअप चालक फरार; कुंदवार चौकी पुलिस जांच में जुटी।
सिंगरौली। जिले के देवसर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के महुली खाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोडिया निवासी सुखदेव बाई के पुत्र लाहौर मनी बैग (19 वर्ष) बाइक से देवसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे महुली खाड़ी प्राथमिक विद्यालय के समीप एक अज्ञात बोलेरो पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
एक हादसे ने बुझा दिया घर का चिराग
महज 19 वर्ष की उम्र में युवक की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है।
अब देखना होगा कि पुलिस फरार बोलेरो पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान कर कब तक कार्रवाई करती है।
#सिंगरौली #देवसर #जियावन #सड़क_हादसा #दुर्घटना #बड़ी_खबर #मध्यप्रदेश_न्यूज #TalashNews #तलाश_न्यूज #सच_की_तलाश
Gopadbanas, Sidhi | Nov 13, 2026