टीकमगढ़: नचनवारा गांव के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक व्यक्ति की मौत व 4 लोग हुए घायल
नचनवारा गांव के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिनका नाम राकेश अहिरवार नीरज अहिरवार और दिनेश अहिरवार है, वहीं दूसरी बाइक पर पवन आदिवासी और शंकर आदिवासी सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटना में दिनेश अहिरवार की मौत हो गई है।