टीकमगढ़: अपरवल-लिधौरा के बीच सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
मचौरा गांव निवासी धर्मदास राजपूत नाम के वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजन ने बताया कि वृद्ध अपरवल गांव से चार पहिया वाहन से अपने गांव की ओर आ रहा था, रास्ते में अपरवल और लिधौरा गांव के बीच चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और वृद्धि की मौके पर मौत हो गई।