टीकमगढ़: गुदनवारा बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में भाई-बहन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गुदनवारा बस स्टैंड के पास मंगलवार को भाई बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम सुषमा राजपूत और आकाश राजपूत है जो रिश्ते में भाई बहन हैं। दोनों भाई बहन बाइक से अपने गांव श्यामपुरा से कुंडेश्वर की ओर जा रहे थे, रास्ते में गुदनवारा बस स्टैंड के पास क्रॉसिंग करते समय उनकी एक साइकिल से टक्कर हो गई जिससे दोनों भाई बहन घायल हो गए।