तरबगंज: सावन के सोमवार को अयोध्या जाने के लिए उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम, नवाबगंज के कटरा शिवदयालगंज से वाहनों का प्रवेश रोका
नवाबगंज के कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या जाने के लिए कावड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा।रविवार दोपहर 2 बजे से जाना शुरू हुई कावंरियों की भीड़ देर शाम तक जारी रही।सावन के दूसरे सोमवार को विभिन्न शिवमंदिरों पर जलाभिषेक के लिए कांवरिये अयोध्या स्थित सरयू से जल भरेंगे। भीड़ को देखकर प्रशासन ने कटरा शिवदयालगंज के रास्ते वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है।