तारानगर: तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' में एक युवक को टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार
अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत तारानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध टोपेदार बंदूक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया। बबलू पुत्र सतवीर बावरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजपुरिया, पुलिस थाना सिद्धमुख, जिला चूरू को पकड़ा।