ब्रह्मपुर: ऊधूरा में मिनी ब्लॉक कार्यालय का निर्माण कार्य तेज़ी से, पंचायत स्तर पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं
ऊधूरा पंचायत में मिनी ब्लॉक कार्यालय के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह वीडियो रविवार की सुबह 11 बजे का है। बीडीओ सोनू कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।