शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी के हसुआजाजू निवासी व्यक्ति को गांव के युवकों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव हसुआजाजू निवासी जुन्नीलाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 अगस्त को गांव के रहने वाले रामकिशोर और अरुण ने घर के सामने डंडो से मारपीट घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।