शाहजहांपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए 1000 तिरंगा झंडे
शाहजहांपुर में स्कूल और विद्यालयों से लेकर तमाम संगठन हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज़ खां एडवोकेट और प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सहयोग संस्था की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी को झंडे भेंट किए।