शाहजहांपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पति पर मारपीट कर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
चौक कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 अगस्त 2020 को मोहल्ला हुंडालखेल के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। जिसकी जानकारी जून 2024 को हुई थी।पीड़िता ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।पीड़िता ने बताया कि दोनो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छवि खराब कर रहे हैं। पुलिस ने FIR दर्ज की है।