शाहजहांपुर: रोजा के पिपरिया में हुई लूटपाट की घटना में लापरवाही बरतने वाले हथौड़ा चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड, एसपी ने की कार्रवाई
रोजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में बीते रविवार को बदमाशों ने भूपेंद्र के मकान में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया था। एसपी ने रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा चौकी इंचार्ज चमन सिंह की लापरवाही मानते हुए उनको निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तरफ से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।