शाहजहांपुर: कांट के कुरिया कला में बंदरों के हमले से नीचे गिरे युवक की बरेली में इलाज के दौरान मौत, मंगलवार को हुआ पोस्टमार्टम
थाना कांट क्षेत्र के कुरिया कला निवासी 35 साल के धर्मपाल चार अगस्त को छत पर किसी काम से गए थे। तभी छत पर मौजूद बंदर धर्मपाल की तरफ भागे और हमला कर दिया। धर्मपाल छत से नीचे गिर गए। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।