शाहजहांपुर: रोजा के कटिया रज्जब में रात के अंधेरे में दो मकानों में नकब लगाकर चोरी, हजारों रुपये की नकदी और जेवर उड़ा ले गए चोर
रोजा थाना क्षेत्र के गांव कटिया रज्जब निवासी रामदीन परिवार के साथ आंगन में लेटे थे। चोरो ने खेत की तरफ से उनके कमरे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में घुसे और पांच हजार रुपये की नकदी समेत जेवर चोरी कर ले गए। पड़ोस में रहने वाले यामीन के मकान को भी चोरो ने निशाना बना दिया। यामीन के मकान से भी चोर 46 हजार रुपये की नकदी समेत जेवर चोरी कर ले गए।